Advertisement

बावड़ी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया; दिव्यांग पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी का नाम सूची से गायब, चर्चाएं गर्म

blank

बावड़ी। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बावड़ी उपखंड क्षेत्र में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपखंड अधिकारी जवाहर राम चौधरी ने ध्वजारोहण कर की, जिसके बाद उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने रानी लक्ष्मीबाई बैंड और शारीरिक व्यायाम का आकर्षक प्रदर्शन किया।

गणतंत्र दिवस के इस मौके पर विभिन्न झांकियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में चार चांद लगाए। क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान अनीता खोजा, खेड़ापा थाना अधिकारी लाखाराम जाखड़, प्रधानाचार्य शिवराम, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी घेवरराम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद रहे।लेकिन इस शानदार आयोजन के बावजूद, एक महत्वपूर्ण नाम समारोह की सम्मानित सूची में नदारद था, जो चर्चा का विषय बन गया।
राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी सुभाष जाट का नाम गायब
गंगानगर में आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिराई गांव के दिव्यांग खिलाड़ी सुभाष जाट ने 400 मीटर में गोल्ड, 100 मीटर में सिल्वर और लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे, जिससे न केवल जोधपुर जिले, बल्कि बावड़ी उपखंड का नाम भी रोशन किया था।

इसके बावजूद, गणतंत्र दिवस पर सुभाष जाट का नाम सम्मानित व्यक्तियों की सूची में नहीं था। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि राज्य स्तरीय मेडलिस्ट को सम्मान से वंचित क्यों रखा गया? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने बिना किसी स्पष्ट पैरामीटर के सूची जारी की, जिससे एक राज्य स्तरीय प्रतिभा की उपेक्षा हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुभाष जाट जैसे खिलाड़ियों को सम्मान मिलना चाहिए था, क्योंकि उनका योगदान और मेहनत क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अब यह देखना होगा कि अधिकारी इस मामले में कब तक स्पष्टीकरण देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *