बावड़ी (जोधपुर): पंचायत समिति बावड़ी में गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें आमजन की समस्याओं और परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी जवाहर राम चौधरी ने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस जनसुनवाई में उपखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहेंगे, जो आम जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बावड़ी स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र आईटी सेंटर के वीसी रूम में आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।
उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और परिवेदनाओं के साथ शिविर में पहुंचकर उनका समाधान करवाएं।

Leave a Reply