बावड़ी|सेवकी कला क्षेत्र के सेवा गांव में 11 के वी विद्युत लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा हो गया। टूटे हुए तार से निकली चिंगारी के कारण एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में ट्रैक्टर और गाड़ी बाल बाल बच्ची । ग्रामीणों ने मिलकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया और बिजली विभाग को सूचना के लिए जीएसएस का कोई हेल्पलाइन नंबर नहीं है जो नंबर है वह स्विच ऑफ रहता है और cco फोन नहीं उठाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब तारों की तुरंत मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएँ न हों। घर के ऊपर लाइन गुजर रही है उसे केबल में बदल जाए या लाइन को शिफ्ट किया जाए ग्रामीणो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के हादसे पूर्व में भी कई बार हुए हैं लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों ध्यान ही नहीं देते जिसका खामियाजा ग्रामीणो को भुगतना पड़ रहा है हाल ही में जिला कलेक्टर की जनसुनवाई सहित कहीं मंचों पर अधिकारियों को बिजली समस्या से अवगत करवाया गया था फिर भी समाधान नहीं
बड़ा हादसा:सेवागांव में विद्युत लाइन का तार टूटा,घर में लगी आग, कोई हताहत नहीं


Leave a Reply