निर्वाचन कार्यों की समयबद्धता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर गौरव अग्रवाल ने निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) के विभिन्न कार्यों को समय पर एवं सुव्यवस्थित रूप से संपादित करने के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, तकनीकी अधिकारी तथा सहायक तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
प्रत्येक प्रकोष्ठ के लिए नोडल एवं तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) एक्टिविटीज एंड मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ के लिए आयुक्त नगर निगम जोधपुर एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर को नोडल अधिकारी, जिला रसद अधिकारी (प्रथम) को सहायक नोडल अधिकारी, संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) जोधपुर को तकनीकी अधिकारी, तथा उपनिदेशक (एसीपी), जिला कलक्टर जोधपुर को सहायक तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जनरल एंड अकाउंट प्रकोष्ठ के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) को नोडल अधिकारी, मुख्य लेखा अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता (लोक निर्माण विभाग) जोधपुर को सहायक नोडल अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, एन.आई.सी. जोधपुर को तकनीकी अधिकारी, तथा उपनिदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जोधपुर को सहायक तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्वीप प्रकोष्ठ के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जोधपुर को नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायती राज) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मीडिया एवं टेस्टिमोनियल जनरेशन प्रकोष्ठ के लिए सहायक कलेक्टर (फास्ट ट्रैक) जोधपुर को नोडल अधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी जोधपुर को सहायक अधिकारी, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, तथा संयुक्त निदेशक (डीआर साइट), सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जोधपुर को तकनीकी अधिकारी नामित किया गया है।
ट्रेनिंग प्रकोष्ठ के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर प्रथम) को नोडल अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोरानाडा को सहायक नोडल अधिकारी, तथा उप प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनाड़ को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इलेक्शन स्टोर प्रकोष्ठ के लिए जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) जोधपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी नामित अधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठों के कार्यों की समयबद्ध प्रगति, समन्वय एवं निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचन कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपादित हो सके।


Leave a Reply