बावड़ी: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा दावे की राशि नामांकित लाभार्थी को वितरित की गई भारतीय स्टेट बैंक गंगानी शाखा के प्रबंधक दिनेश जांगिड़ ने बताया की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत शाखा के दो दुर्घटना बीमा दावे की राशि दो-दो लाख रुपए गुरुवार को शाखा में मृतक ओमाराम के नामांकित लाभार्थी चिकूड़ी को 2 लाख रुपए की राशि दी गई वहीं मृतक सीता देवी के नामांकित लाभार्थी ओमाराम जाट को 2 लाख रुपए की राशि सौपी गई बीमित राशि प्राप्त करने के बाद चिकुड़ी ने बताया की ₹200000 की बैंक द्वारा दी गई मदद उनके परिवार तथा बच्चों के भरण पोषण एवं शिक्षा के लिए अहम होगी परिवार से कमाऊ पुरूष जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है बीमा राशि परिवार के लिए बहुत बड़ा संभल का काम करती है शाखा प्रबंधक जांगिड़ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेना चाहिए आप इन योजनाओं का लाभ बैंक शाखा और ग्राहक सेवा केंद्र से भी ले सकते हैं साल भर में छोटे से प्रीमियम का भुगतान करने के बाद किसी भी दुर्घटना में 2 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता मिल जाती है इस दौरान आस्था मीणा, अभिषेक चौधरी, गौरव देवङा, भिया राम उपस्थित रहे
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: दुर्घटना बीमा राशि के दो-दो लाख रुपए के चेक वितरित


Leave a Reply