Advertisement

प्रधानमंत्री कुसुम योजना-सी के तहत यूनिवर्सल सोलर एनर्जी ने 2.52 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का किया शुभारंभ

blank

बावड़ी। प्रधानमंत्री कुसुम योजना-सी के तहत यूनिवर्सल सोलर एनर्जी द्वारा ग्राम पंचायत मानसागर में 2.52 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्लांट से क्षेत्र में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उत्पादन होगा, जो गांव की बिजली आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगा।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत, गांव में उत्पादन की गई सौर ऊर्जा का उपयोग स्थानीय खपत के लिए किया जाएगा, जिससे न केवल बिजली संकट में कमी आएगी, बल्कि किसानों को भी लाभ होगा। ग्रामवासी रमेश जाखड़ ने बताया कि पहले गांव में बिजली की भारी समस्या थी, लेकिन अब इस सोलर पावर प्लांट के निर्माण से बिजली की आपूर्ति में सुधार होगा।

यह परियोजना ग्रामीणों के लिए राहत का कारण बनी है, और क्षेत्र में सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले कुछ दिन पहले विनायका ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. द्वारा निर्मित 3.25 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी शुरू किया गया था।

इस अवसर पर ग्रामवासी बालाराम, बजरंग भारी, भंवराराम, अचलाराम, कैलाश जाखड़ और टेक्नीशियन पुनाराम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *