Advertisement

केरू में 2 करोड़ की लागत से अटल प्रगति पथ का शिलान्यास, जोगाराम पटेल बोले- विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

blank

जोधपुर। संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को केरू में चुतरपुरी महादेव मंदिर बाग बेरा से आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल तक अटल प्रगति पथ का निर्माण कार्य (1.7 किमी) लागत राशि 2 करोड़ रुपये का विधिवत शिलान्यास किया।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजस्थान के समावेशी विकास के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विकसित सड़क तंत्र की दिशा में डेढ़ वर्ष में 21 हजार 650 करोड़ रुपये का व्यय कर 30 हजार 381 किमी सड़कों के विकास कार्य करवाए गए। वहीं 1 हजार 381 गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है।


5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में बन रहे अटल प्रगति पथ


पटेल ने कहा चरणबद्ध रूप से 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण कस्बों में अटल प्रगति पथ का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के तहत प्रदेश में लगभग 1600 बसावटों को चरणबद्ध रूप से आगामी 2 वर्षों में डामर सड़कों से जोड़ा जा रहा है।


हमारा संकल्प विकसित और समृद्ध केरू


संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारा संकल्प है कि केरू विकसित और समृद्ध कस्बा बने इसके लिए अनेक विकास कार्य स्वीकृत कर समयबद्ध रूप से धरातल पर क्रियान्विति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए केरू में महाविद्यालय खोला गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित केरू में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर खुलने से हजारों जिंदगियां बचाने में सहायता मिलेगी।


किसानों के हित में बनेगा नवीन तहसील कार्यालय


पटेल ने कहा क्षेत्र में अटल प्रगति पथ सहित करोड़ों रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करवाए गए। उन्होंने कहा किसानों के हित को ध्यान में रखकर केरू में नवीन तहसील कार्यालय की सौगात मिली है। साथ ही सुदृढ़ विद्युत तंत्र के लिए में चौखा में सहायक अभियंता कार्यालय खोला गया है। इस दौरान छोटूसिंह राठौड़, गोविंद टाक, ईश्वर सिंह, मगराज भंवरिया, ललित शर्मा, पूनमचन्द, अणदाराम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *