Advertisement

पुलिस मुख्यालय के आदेशों के तहत भिवाड़ी में की गई पैदल गश्त

blank

भिवाड़ी | पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेशों की पालना में पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के नेतृत्व में भिवाड़ी में पैदल गश्त का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, वृताधिकारी कैलाश चौधरी, थानाधिकारी सचिन शर्मा और ट्रैफिक इंचार्ज संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करने के लिए नागरिकों से सुझाव लिए।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि इस तरह की गश्त नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *