Advertisement

पुलिस थाना कापरड़ा की बड़ी सफलता: 2000/- रूपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

blank

जोधपुर । पुलिस थाना कापरड़ा ने एक साल से फरार चल रहे 2000/- रूपये के ईनामी अभियुक्त सुरेश उर्फ भबलो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस अभियुक्त पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर, ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन धरपकड़” के तहत वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी और ईनामी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही तेज की गई है। इसके अंतर्गत कापरड़ा पुलिस टीम ने 27 जनवरी 2025 को पुलिस थाना बिलाड़ा में दर्ज प्रकरण संख्या 07 के तहत सुरेश उर्फ भबलो को पकड़ने में सफलता पाई।

सुरेष उर्फ भबलो पुत्र मांगीलाल जाति विष्नोई निवासी ढाको की ढाणी पुलिस थाना कापरडा है, पर विभिन्न धाराओं में आरोप थे, जिसमें एससी/एसटी एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल थे। इस गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी सुनिता कुमारी, थानाधिकारी कापरड़ा, और कांस्टेबल भागीरथ व दिनेश कुमार को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *