Advertisement

पुलिस कॉन्स्टेबल के 3298 पदों पर आवेदन शुरू, योग्यता से लेकर आवेदन प्रक्रिया

001

पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थी 10 मार्च 2026 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय (कंपल्सरी या इलेक्टिव) के रूप में पढ़ा हो या फिर पंजाबी भाषा के साथ इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Images

एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये तय किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सभी राज्यों), ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

एप्लीकेशन प्रोसेस
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके अन्य जरूरी विवरण भरें और आवेदन फॉर्म पूरा करें।
इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

531831125 10226950277454022 2269065247939552052 N

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में स्थान दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *