Advertisement

पुलिस की सतर्कता से 24 घंटे में ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

blank

भिवाड़ी। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देशन में थाना मिवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महज 24 घंटे में वाहन चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर, चोरी गए ट्रैक्टर और ट्रॉली सहित अन्य सामान को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

7 दिसंबर की रात हुई इस चोरी की घटना के बाद, थाना प्रभारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहन जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मिवाड़ी थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी की सूचना मिलने पर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है, और उससे अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की रिपोर्ट 8 दिसंबर को पीड़ित ने दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और आरोपी का पता लगाने के लिए विभिन्न संदिग्ध मार्गों पर सघन पड़ताल की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी हुआ ट्रैक्टर, ट्रॉली और अन्य सामान सुरक्षित हालत में बरामद हो गया, जिससे वाहन मालिक को बड़ी राहत मिली। मिवाड़ी पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मार्गदर्शन में पूरी सफलता के साथ अंजाम दिया गया।

अभी तक की पूछताछ में कुछ और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *