टपूकड़ा | टपूकड़ा के करमपुर स्थित एवंलोन रंगोली सोसाइटी में आज एक महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजन हुआ, जिसमें निशुल्क नेत्र जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन सोसाइटी के अध्यक्ष मोनू लांबा ने किया, जिन्होंने फीता काटकर इस शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
समाजसेवी एवं शिविर के संयोजक अखिलेश यादव ने बताया कि इस अवसर पर जगदंबा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने सभी उपस्थित लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की और उन्हें आंखों की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिविर में 89 लोगों की आंखों की जांच की गई।
रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाज की सेवा में योगदान दिया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करने हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जबकि एचडीएफसी बैंक ने रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की।
इस अवसर पर सोसाइटी के सभी आरडब्ल्यूए सदस्य एवं स्थानीय वासी उपस्थित रहे और शिविर की सफलता में अपना योगदान दिया। इस आयोजन ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का अहम कार्य किया और रक्तदान के महत्व को एक बार फिर से रेखांकित किया।


Leave a Reply