डीएसटी जोधपुर ग्रामीण एवं पुलिस थाना शेरगढ की बड़ी कार्रवाई
जोधपुर | शेरगढ थाना क्षेत्र के ग्राम देड़ा के पास बसों के रूट को लेकर उपजे विवाद में एक निजी बस को रोककर हवाई फायर करना एवं बस संचालन के ऐवज में पैसे वसूलने व बस चालक को धमकी दे कर विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना तब महंगा पड़ गया जब आरोपी बुधसिंह को जिला विशेष टीम एवं थाना शेरगढ द्वारा दस्तयाब किया
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड, जिला पुलिस अधीक्षक का त्वरित एक्शन
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि दिनांक 06.11.2025 को जैसलमेर से दिल्ली को जाने वाली एक निजी बस को पुलिस थाना शेरगढ के सरहद ग्राम देड़ा के पास एक कैम्पर गाड़ी को बस के आगे लगाकर रूकवाया गया व आरोपियों द्वारा बस के पास हवाई फायर कर यात्रियों में दहशत फैलाना एवं बस चालक व अन्य स्टाफ को हथियार दिखाकर अवैध वसूली के लिये धमकाना की घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर घटना की गम्भीरता को देखते तत्काल टीमें गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश मामले की गंभीरता से विशेष टीम का गठन, आरोपी को धर दबोचा
भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन में तथा रतनसिंह उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत बालेसर के निकटतम सुपरविजन में जिला विशेष टीम एवं पुलिस थाना शेरगढ की अलग-अलग टीमें गठित की कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी प्रयास शुरू किया जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया के नेतृत्व में जिला विशेष टीम के कानि0 भवंरसिंह द्वारा संकलित आसूचना के आधार पर डीएसटी एवं पुलिस थाना शेरगढ जाब्ता द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुवे घटना में शरीक मुख्य आरोपी बुद्धसिंह पुत्र रिडमल सिंह जाति राजपूत निवासी खिरजां पुलिस थाना शेरगढ को घेराबंदी कर दस्तयाब किया गया। आरोपी से घटना में शरीक अन्य मुल्जिमों के सम्बन्ध में अनुसंधान एवं घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
जवानों की तत्परता आरोपी गिरफ्तार, टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
कार्यवाही में मुख्य भुमिका निभाने वाले डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, विरेन्द्र खदाव, मदन मीणा, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, भवंरसिंह, सोहनराम एवं थाना स्तर बुधाराम नि0पु0 थानाधिकारी शेरगढ, रधुवीरसिंह सउनि, विष्वनाथप्रताप सिंह, रमेश एवं कैलाश को जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Leave a Reply