Advertisement

नागलवास में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, बस स्टैंड से चटालिया सीमा तक चला पीला पंजा

blank

भोपालगढ। ग्राम पंचायत नागलवास में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दूसरे दिन आज प्रशासन ने बस स्टैंड से चटालिया सीमा तक अभियान चलाया। इस दौरान खसरा संख्या 29, जो गैर मुमकिन रास्ता के रूप में दर्ज है, को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

कार्रवाई आरआई गोपालसिंह जोधा, पटवारी योगेश कुमार मीणा और मुरलीधर राणा की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की टीम ने पहले लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद पीला पंजा (जेसीबी) चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

इस मौके पर ग्रामीणों में इकबाल खान, लक्ष्मण मेघवाल, नवलाराम माली, नेमाराम, रामदीन माली सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस कदम से अब गांव में आवागमन सुचारू होगा और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहेगी।

प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा और जिन स्थानों पर अतिक्रमण पाया जाएगा, उन्हें नोटिस जारी कर हटाया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल गांव को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *