Advertisement

तिजारा में हुआ ‘द लीजेंड अवार्ड ऑफ तिजारा’ का आयोजन, अटल बिहारी वाजपेई जी को किया गया याद

blank

तिजारा । महाराजा श्री भरतरी धर्मार्थ विकास संस्थान एवं राजस्थान गऊ सेवा समिति द्वारा तिजारा में ‘द लीजेंड अवार्ड ऑफ तिजारा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी जयंती पर उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रूप सिंह द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालने से हुई। डॉ. सिंह ने बताया कि कैसे अटल ने राजनीतिक पराजयों को स्वीकार किया और देश की मिट्टी से अपना अटूट प्रेम व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अटल की ओजस्वी कविताओं और उनके समर्पण को भी साझा किया।

इस मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अटल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, ‘द लीजेंड अवार्ड ऑफ तिजारा’ के तहत समाज सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में राजू यादव (अध्यक्ष, महाराजा श्री भारत श्री धर्मार्थ विकास संस्थान), सुभाष सैनी (सचिव), बने सिंह विधुरी (सचिव, राजस्थान गऊ सेवा समिति), देशपाल यादव (जिला अध्यक्ष, राजस्थान गऊ सेवा समिति) और डॉ. रूप सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *