Advertisement

डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई: जीरे की फसल की आड़ में उगाई जा रही 740 अवैध अफीम के पौधे जब्त

blank

जोधपुर ग्रामीण। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष “एरिया डोमिनेशन” अभियान के तहत डीएसटी जोधपुर ग्रामीण एवं पुलिस थाना भोपालगढ़ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सरहद ग्राम बन्दड़ा में एक खेत में जीरे की फसल की आड़ में उगाए गए कुल 740 अवैध अफीम के पौधे जब्त किए हैं।

एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई

उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 01 मार्च 2026 को डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भंवरिया को मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लखावत एवं वृताधिकारी भोपालगढ़ भूराराम खिलेरी के निकट सुपरविजन में की गई।

जीरे की फसल के बीच छिपाई गई थी अफीम

पुलिस टीम ने पुलिस थाना भोपालगढ़ क्षेत्र के सरहद ग्राम बन्दड़ा स्थित एक ट्यूबवेल पर दबिश दी। ट्यूबवेल के पास बने पॉन्ड के समीप जीरे की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 740 पौधे पाए गए। टीम ने मौके पर ही सभी पौधों को जब्त कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

इस मामले में

  • घेवरराम पुत्र लूम्बाराम
  • नाथूराम पुत्र लूम्बाराम
  • रेंवंतराम पुत्र लूम्बाराम
    जातियान जाट निवासी बन्दड़ा, पुलिस थाना भोपालगढ़ जिला जोधपुर

के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना भोपालगढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की अग्रिम अनुसंधान कार्रवाई थानाधिकारी खेड़ापा द्वारा की जा रही है।

पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया की मुख्य भूमिका रही। उनके साथ हैडकानि. विरेन्द्र चौधरी, हैडकानि. मदन मीणा, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, चुतराराम, पप्पूराम तथा थाना स्तर पर थानाधिकारी राजूमरा, लालूराम, अशोक, दिनेश एवं रघुवीर की सक्रिय भागीदारी रही।

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *