22 क्विंटल से अधिक अवैध डोडा पोस्त जब्त, 6 वाहन किए जब्त
जोधपुर | जोधपुर ग्रामीण जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) और शेरगढ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
पुलिस टीम की फिल्मी स्टाइल में छापेमारी
यह कार्रवाई थाना शेरगढ के तहत सरहद गोगादेवगढ़ स्थित धोरा रिसोर्ट के पास एक सुनसान स्थान पर हुई, जहां तस्करों ने अवैध डोडा पोस्त के लॉंचिंग पेड का निर्माण किया था। यहां बड़े वाहनों से भारी मात्रा में डोडा पोस्त लाकर छोटे लग्जरी वाहनों में भरकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की जा रही थी। डीएसटी ने पुलिस थाना शेरगढ की टीम के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में छापेमारी की और मौके से कुल 22 क्विंटल 68 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया।
06 वाहन जब्त, तस्करी का पूरा नेटवर्क ध्वस्त
डीएसटी और शेरगढ पुलिस टीम ने तस्करों के लॉंचिंग पेड पर 06 वाहनों को जब्त किया। इन वाहनों में 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 01 ईसुजू, 01 मारुति स्वीफ्ट और 03 हुंडई क्रेटा जैसी लग्जरी गाड़ियाँ शामिल थीं। सभी वाहन जब्त कर तस्करी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया और शेरगढ पुलिस के द्वारा किए गए इस संयुक्त ऑपरेशन ने तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह से उजागर कर दिया है।
कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी
जिला पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि अब तस्करी के मामले की गहन जांच की जाएगी और इस गिरोह के अन्य सदस्य भी शीघ्र पकड़ में आ जाएंगे। इस कार्यवाही में पुलिस टीम के सभी सदस्य और विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि. विरेन्द्र खदाव, और अन्य जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।


Don3799
https://shorturl.fm/7Yw2b