भूमि बंटवारा होने से योजनाओं का लाभ उठाने का मार्ग प्रशस्त
जोधपुर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल सेवा पर्व पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत ठाड़िया, पंचायत समिति चामू में काश्तकारों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की।
कई काश्तकारों ने शिविर प्रभारी चम्पालाल आचार्य, विकास अधिकारी पंचायत समिति चामू को अवगत करवाया कि वे लंबे समय से भूमि बंटवारे के लिए तहसील और पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनका कार्य लंबित था। इस कारण वे राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे थे।
शिविर प्रभारी के निर्देश पर भू-अभिलेख निरीक्षक और पटवारी ने तत्काल कार्रवाई की। उसी दिन ग्राम पंचायत ठाड़िया के काश्तकारों – गोपाराम/उमाराम, भरमलराम/उमाराम, भागीरथराम/उमाराम, माधाराम/उमाराम, मोहनराम/उमाराम, सायरी देवी/धीमाराम, सांवलाराम/उमाराम, बाबूराम/धीमाराम एवं महीपालराम/धीमाराम, जाति विश्नोई, निवासी जम्भेश्वर नगर, भगवानसागर, रामदेवनगर एवं माधेसिंहनगर – का भूमि बंटवारा कर दिया गया।
लाभार्थियों ने जताया आभार
भूमि बंटवारे की समस्या का समाधान होने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अब वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक शेरगढ़ बाबूसिंह राठौड़ तथा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर वास्तव में आमजन की समस्याओं का समाधान करने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।


Leave a Reply