Advertisement

जोधपुर के गंगानी में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला के गले से सोने की कांटी लूटी, ग्रामीणों ने दो चोर पकड़कर पुलिस को सौंपा

blank

जोधपुर । जिले के गंगानी ग्राम पंचायत क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात को अंजाम दे डाला। भवाद रोड पर स्थित एक मकान के बाहर बने बड़े टांके पर कपड़े धो रही महिला के गले से मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सोने की कांटी झपट ली और फरार होने लगे।

पीड़िता सुआ (55) पत्नी पेमाराम जाट अपने घर के बाहर कपड़े धो रही थी, तभी अचानक मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने झपटा मारकर उसके गले से सोने की कांटी तोड़ ली। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। करवड़ थाना अधिकारी परमेश्वरी बिश्नोई ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1:15 बजे की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमाराम पुत्र किसनाराम जाट तथा बाबूराम पुत्र चेतनराम, दोनों निवासी पातोकी बासनी, पुलिस थाना खेड़ापा, जोधपुर को बीएनएस की धारा 170 के तहत दस्तयाब कर थाने लाया गया। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा चोरी की हुई घटना को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है तथा वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *