Advertisement

जिलेभर में एईआरओ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की समीक्षा बैठकें आयोजित

blank

बीएलओ व पर्यवेक्षकों को गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइज कार्य में गति लाने के निर्देश

जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर गौरव अग्रवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले के सभी एईआरओ (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) ने अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों तथा बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत समीक्षा बैठकें आयोजित कीं।

बैठक में सभी एईआरओ ने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से अपने-अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा उनके डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बीएलओ को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें तथा डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरतें।

बैठक के दौरान बीएलओ से गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य भी करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *