Advertisement

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा पेंशन प्राप्तकर्ताओं के विवरण अपडेट कराने का आग्रह

जोधपुर । जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, जोधपुर ने रक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों से स्पर्श (SPARSH) पोर्टल पर शीघ्र विवरण अपडेट कराने की अपील की है। यह कदम रक्षा लेखा अधिकारी तथा रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन), इलाहाबाद के निर्देशानुसार उठाया गया है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल दलीपसिंह खंगारोत ने बताया कि जिन पेंशनरों का डेटा स्पर्श पोर्टल पर अपडेट नहीं है, उन्हें अपनी आईडी से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर डेटा को अपडेट करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पेंशन प्राप्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने के लिए महत्वपूर्ण है।

पेंशनर अपना नाम, रैंक, सैन्य सेवा विवरण, बैंक विवरण, पत्नी का नाम, पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसे आवश्यक विवरण मिलाकर और सुधार करवा सकते हैं, ताकि भविष्य में पेंशन संबंधी किसी भी समस्या से बचा जा सके।

कर्नल खंगारोत ने बताया कि पेंशनर किसी भी ई-मित्र केंद्र पर जाकर या जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा प्रतिमाह आयोजित शिविरों में भाग लेकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर डेटा अपडेट करवा सकते हैं। इसके अलावा, पेंशनर किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर भी स्पर्श पोर्टल पर डेटा अपडेट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

यह कदम पेंशनरों के लिए पेंशन संबंधित प्रक्रियाओं को और अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *