बावड़ी । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड बावड़ी में कार्यरत कर्मचारी हडमान सिंह चौहान एवं मानाराम चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।
सहायक अभियंता सुशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से विभाग में कार्य किया। उनके सेवानिवृत्त होने पर विभाग परिवार की ओर से साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता धर्मेन्द्र कुमार बघेल, पुरुषोत्तम प्रजापत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुनील चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सोहनराम, कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरधारीराम सियाग, भारतीय मजदूर संघ जोधपुर जिला मीडिया प्रमुख गौरीशंकर दाधीच, जनता जल श्रमिक संघ जोधपुर जिलाध्यक्ष राजूराम दाधीच, शाखा कार्यवाहक अध्यक्ष आईदान सिंह, महामंत्री श्याम सिंह भाटी, अणदाराम चौधरी, नरपतसिंह भाटी, हणुतराम देवासी, खेमाराम, ताजाराम, अणराराम चौधरी, रामजीवन, कानाराम, मोहनराम सहित बड़ी संख्या में जलकर्मियों ने भाग लिया।
कनिष्ठ अभियंता धर्मेन्द्र कुमार बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा के दौरान जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना ही एक अच्छे कर्मचारी की पहचान है। दोनों कर्मचारियों ने विभाग और आमजन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।
समारोह में पूर्व कर्मचारी सत्यनारायण शर्मा, रामदीन चौकीदार, मीसाराम, मांगीलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।


Leave a Reply