चौराहों, भवनों और पार्कों पर जगमगाई विशेष लाइटिंग, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के स्वागत में शहर भर में बना उत्सव जैसा माहौल
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (15 नवम्बर 2025) के उपलक्ष्य में जोधपुर शहर को विशेष रूप से सजाया गया। जोधपुर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, ऐतिहासिक भवनों, पार्कों एवं संस्थानों पर भव्य रोशनी व्यवस्था की गई, जिससे पूरा शहर उत्सवी और गरिमामय वातावरण से जगमगा उठा।
चौराहों से लेकर भवनों तक झिलमिलाई सजावट
नगर निगम जोधपुर ने जनजातीय गौरव वर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शहरभर में रोशनी की विशेष व्यवस्था की। शहर के अनेक स्थानों पर रंगीन लाइटों, सजावटी श्रृंखलाओं और थीम आधारित LED डेकोरेशन का उपयोग कर आकर्षक रोशनी सज्जा की गई, जिससे शहर के सार्वजनिक स्थलों पर उत्सव का वातावरण बना रहा। प्रशासनिक और अन्य प्रमुख भवनों पर भी थीम आधारित प्रकाश सज्जा की गई, जिसने शहर की शाम को और अधिक भव्यता प्रदान की।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति, इतिहास और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से व्यापक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। नगर निगम द्वारा की गई यह भव्य रोशनी व्यवस्था भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति को समर्पित एकता, उत्सव और गौरव का संदेश देती है।


Flora933
https://shorturl.fm/q1BaH