बावड़ी। जयवर्धन सिंह, ग्राम पंचायत गिंगाला के निवासी और जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट, का चयन आगामी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड के लिए हुआ है। वे 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में भाग लेंगे।
जयवर्धन के राष्ट्रीय परेड के लिए चयन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर ठा. खुशाल सिंह, रुप सिंह, चैन सिंह, उगम सिंह, मोटा राम, सारण उम्मेद सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों ने जयवर्धन को बधाई दी और उसकी सफलता पर गर्व महसूस किया।


Leave a Reply