Advertisement

ग्रामीण सेवा शिविर बने बदलाव की मिसाल – वर्षों से अटकी समस्याओं का हुआ समाधान

blank

जोधपुर। सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर अब सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों की ज़िंदगी बदलने का जरिया बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को तहसील झंवर की ग्राम पंचायत भाण्डू खुर्द में आयोजित शिविर इसका सजीव उदाहरण बना।

राजस्व ग्राम बासनी झुठा, पटवार मंडल भाण्डू खुर्द के निवासी बुधाराम पुत्र बाबूराम जाति जाट, पिछले आठ वर्षों से एक नाम त्रुटि के कारण परेशान थे। जमाबंदी में उनका नाम ‘बुधाराम’ की जगह ‘उदाराम’ अंकित होने के कारण उनकी कई राजस्व संबंधी कार्यवाहियां लंबित पड़ी थीं। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जब उन्होंने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया तो तत्काल कार्यवाही करते हुए उपखण्ड अधिकारी लूणी हंसमुख कुमार ने धारा 106 के तहत नाम शुद्धि का आदेश जारी किया।
इस निर्णय के साथ ही वर्षों की पीड़ा का अंत हुआ। उपस्थित ग्रामवासियों और स्वयं प्रार्थी बुधाराम की आँखों में संतोष और कृतज्ञता झलक उठी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह शिविर वास्तव में जनता को सीधी राहत पहुँचाने का अद्भुत प्रयास है।

इसी क्रम में पंचायत समिति करू की ग्राम पंचायत बंबोर दर्जियां में आयोजित शिविर ने भी एक परिवार की खुशियों को नया आसमान दिया। सुंदर देवी/पद्माराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्राप्त 1.50 लाख रुपये की अनुदान राशि से अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाया।
उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहाँ बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता था और हर दिन असुविधाओं से जूझना पड़ता था। लेकिन अब पक्के आवास का सपना पूरा होने से उनके घर में स्थायी सुरक्षा और सुकून आ गया है। परिवार में नई ऊर्जा और हर्षोल्लास का वातावरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *