Advertisement

गुमशुदा वृध्दा की हत्या का खुला राज, 17 दिन बाद पुलिस ने बिहार से पकड़ा शातिर हत्यारा

blank

जोधपुर | ओसियां के चेराई गांव में 11 अक्टूबर से लापता 72 वर्षीय चंपा देवी की गुमशुदगी के रहस्य से आखिरकार पर्दा उठ गया जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी अक्षय कुमार (20) पुत्र हप्पा राम बिश्नोई निवासी ईश्वरवालों की ढाणी चेराई को बिहार के पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया है आरोपी ने ऑनलाइन जुआ खेलने और नशे की लत पूरी करने के लिए बुजुर्ग महिला की सोने -चांदी के आभूषण लूटने की नीयत से हत्या की थी पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मृतका के पुत्र मांगीलाल ने 11 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां चंपा देवी दोपहर में घर से निकली थी और शाम तक नहीं लौटी मोबाइल बंद आने व रिश्तेदारों से संपर्क न होने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया

ओसियां थाना अधिकारी राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की मोबाइल सीडीआर, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की मदद से तलाशी के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला इस बीच साइबर टीम ने आरोपी अक्षय कुमार के मोबाइल की जांच की जिससे डिलीट किए गए डाटा को रिकवर करने पर मृतका के नाक में पहने सोने के भंवरिया की फोटो मिली इससे शक की दिशा स्पष्ट हो गई

शहर बदलता रहा आरोपी, पुलिस ने पटना में दबोचा

आरोपी अक्षय कुमार लगातार राज्यों की सीमाएं पार कर फरारी काट रहा था पुलिस टीम ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ होते हुए उसका पीछा किया आखिरकार टीम ने चतुराई से पहचान छुपाते हुए आरोपी को पटना जंक्शन बिहार से गिरफ्तार किया पुलिस पूछताछ में आरोपी ने काबुल की 11 अक्टूबर को जब चंपा देवी उसके घर आई थी तब उसने उनके पहने सोने के गने देखकर उन्हें लूटने की योजना बनाई आरोपी ने लोहे की सरिया से वार कर उसकी हत्या की और उस के शव को घर के पीछे छिपाकर रात में खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया

यह थे पुलिस टीम में शामिल

थाना अधिकारी राजेंद्र चौधरी, सहायक उप निरीक्षक देवी सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार, किसना राम, शिवराम, ताराचंद, मनोहराम, धनाराम, साइबर टीम सहायक उप निरीक्षक राजूराम, कांस्टेबल पुखराज, दयाल सिंह स्पेशल टीम में सहायक उप निरीक्षक श्रवण कुमार व कांस्टेबल सुरेश सामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *