Advertisement

क्रेशर हादसा: खेलते-खेलते मासूम बच्ची रोडी के ढेर में दबकर मौत के मुंह में समाई

blank

भिवाड़ी | हसनपुरमाफी स्थित एक क्रेशर पर शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें खेलते-खेलते पांच साल की बच्ची की जान चली गई। तिजारा क्षेत्र के खैरथल तिजारा में स्थित इस क्रेशर पर काम करने वाले एक मजदूर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर को अमित नामक मजदूर अपनी पत्नी और अन्य मजदूरों के साथ क्रेशर मशीन की सफाई कर रहे थे। इस दौरान उनकी 4-5 साल की बेटी पास में खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक बच्ची का पैर फिसल गया और वह रोडी के ढेर के नीचे दब गई। भारी पत्थरों के नीचे दबने के कारण बच्ची का दम घुट गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बच्ची को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से पूरे मजदूर समुदाय में शोक की लहर है, और मृतक के परिवार पर गहरे दुःख का पहाड़ टूटा है।

तिजारा थानाधिकारी जयप्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *