जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान में प्रदत्त निर्देशों की पालना में व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर महानगर अजय शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत द्वारा लव कुश व गायत्री बालिका गृह एवं सिद्धार्थ बाल निकेतन मानसिक विमंदित गृह व मदर टेरेसा मानसिक विमंदित गृह, जोधपुर का औचक मासिक निरीक्षण किया गया। गृह में निवासरत बालक-बालिकाओं एवं विमंदित बच्चों से वार्तालाप कर उनके भोजन, चिकित्सा सुविधा, रहन-सहन व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
साथ ही रामावत द्वारा शुक्रवार को केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह के जेलर एवं अन्य कारागृह के कर्मचारीगण, एलएडीसी के अधिवक्तागण एवं पीएलवी उपस्थित रहे


Leave a Reply