Advertisement

केन्द्रीय कारागृह परिसर में ‘पिंक टॉयलेट’ का निर्माण एवं लोकार्पण

blank

जोधपुर। नगर निगम जोधपुर दक्षिण द्वारा केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर परिसर में एक आधुनिक ‘पिंक टॉयलेट’ का निर्माण कराया गया है। इसका उद्देश्य महिला एवं आगंतुक महिलाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना है। इस पिंक टॉयलेट का वर्चुअल उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा किया गया।

राज्यपाल बागड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह पहल सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी योजनाओं से कारागारों में स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा और महिला एवं आगतुंकों को विशेष सुविधा उपलब्ध होगी।

विधायक अतुल भंसाली ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम का यह प्रयास महिला हित में एक अनुकरणीय उदाहरण है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत ने नगर निगम जोधपुर दक्षिण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ‘पिंक टॉयलेट’ कारागृह परिसर में स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।महापौर वनिता सेठ ने बताया कि नगर निगम द्वारा महिलाओं की स्वच्छता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। यह आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला है, बल्कि महिला सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत एवं स्थानीय पार्षद मंजू कंडारा भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *