Advertisement

केकड़ी में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार का लिया संकल्प

blank

अजमेर । मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार शिक्षक संघ राजस्थान का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 25–26 दिसंबर को केकड़ी (अजमेर) में भव्य रूप से आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हंसराज मौसूण ने की। प्रदेश मुख्य संरक्षक तुलसी राम सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में समाज, शिक्षा और संगठन सशक्तिकरण पर व्यापक मंथन हुआ।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि विजय कुमार जवडा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में मुकेश कुमार सोनी, पूर्व सरपंच कादेड़ा, किशन प्रकाश सोनी एवं ओमप्रकाश डसानिया शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ 201 दीपकों के साथ महाराजा अजमीढ़ जी की आरती से हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हंसराज मौसूण ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन की उपलब्धियों, समाज सेवा कार्यों और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में फैली कुरीतियों पर अंकुश लगाने और शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

प्रदेश संरक्षक तुलसी राम सोनी ने अपने संबोधन में शिक्षक सम्मेलन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए आगामी सम्मेलनों को बहुउद्देशीय बनाने की योजना साझा की। साथ ही उन्होंने “एक कुरीति छोड़ें” अभियान के तहत प्री-वेडिंग वीडियो शूटिंग न करने का आह्वान किया, जिस पर सभी शिक्षकों ने संकल्प लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

मुख्य अतिथि विजय कुमार जवडा ने स्वर्णकार व्यवसाय एवं समाज में स्वर्णकारों के ऐतिहासिक और वर्तमान महत्व पर अपने विचार रखे। अन्य शिक्षक बंधुओं ने भी विचार व्यक्त करते हुए आगामी सम्मेलनों में अधिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में केकड़ी समाज की प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

समारोह के अंत में संरक्षक तुलसी राम सोनी ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाते हुए सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया। इसमें वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नवगठित कार्यकारिणी में मनमोहन सोनी (प्रिंसिपल, भीलवाड़ा), हंसा सोनी (प्रिंसिपल, टोंक), नरेंद्र मोहन (प्रिंसिपल, टोंक), ममता सोनी (मांडलगढ़), रेखा काशिवा (सिरोही), रीना सोनी (सिरोही), धनप्रकाश सोनी (केकड़ी), गोविंद स्वरूप सोनी (केकड़ी), रामबाबू सोनी, श्यामबाबू सोनी, ऋषिराज सोनी (केकड़ी), भूपेंद्र सोनी (कोषाध्यक्ष), दुर्गेश सोनी, किरण सोनी (बांसवाड़ा), जमनालाल सोनी, शंभुलाल सोनी, जितेंद्र सोनी, पुखराज सोनी (भीलवाड़ा), मुकेश कुमार सोनी, निर्मला हो (गंगापुर सिटी) एवं दीपिका सोनी (पाली) शामिल हैं।

सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 200 स्वर्णकार शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. रामबाबू सोनी एवं किरण सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *