Advertisement

कांस्टेबल अजयपाल का इलाज के दौरान निधन, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ अंतिम संस्कार,8 वर्षीय बैठी ने दी पिता को मुखाग्नि

blank

जोधपुर। पाली जिले में कार्यरत राजस्थान पुलिस के जवान जोधपुर के आसोप निवासी कांस्टेबल अजय पाल पुत्र बाबूराम जाट का इलाज के दौरान निधन हो गया। कांस्टेबल अजयपाल की उम्र 35 वर्ष थी, 30 नवंबर को बीमार होने के बाद जन अस्पताल पाली में भर्ती हुए थे। उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें जोधपुर के मेडिपल्स अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उन्होंने बुधवार शाम 5 बजे अंतिम सांस ली।

अजयपाल का अंतिम संस्कार गुरुवार को बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इस दौरान आसोप थानाधिकारी सीआई सुरेन्द्र दुकतावा, पाली पुलिस के एल ओ भवरसिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आसपास के कई जनप्रतिनिधि और सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

अजयपाल के परिवार में उनकी 8 वर्षीय बेटी किरण ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य हर किसी के लिए भावनात्मक था, जब एक छोटी बच्ची ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। कांस्टेबल अजयपाल की मृत्यु ने उनके परिवार और समाज को गहरे दुःख व शौक की लहर छा गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *