बावड़ी।कृषि कार्य के दौरान विद्युत करंट से किसान की हुई मृत्यु के मामले में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) ने मानवीय पहल करते हुए मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की। सहायक अभियंता बावड़ी शिवराज यादव ने मंगलवार को गणमान्य जनों की उपस्थिति में मृतक किसान की पत्नी को ₹5 लाख का चेक सौंपा।
सहायक अभियंता शिवराज यादव ने बताया कि 27 अक्टूबर को हरढाणी गांव में कृषि कार्य करते समय किसान समंदर सिंह की विद्युत करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। निगम के नियमानुसार प्रकरण की जांच के बाद मृतक की धर्मपत्नी भंवर कंवर को ₹5 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा बावड़ी मंडल अध्यक्ष रामदिन ग्वाला, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पुष्करणा, नांदिया कला प्रशासक जसवंत सिंह भाटी, उप प्रधान प्रतिनिधि रिछपाल सिंह भाटी, यशवंत चूरा, हनुमान राम ओसू, प्रेमदास वैष्णव, भीम सिंह हरढाणी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस सहायता को पीड़ित परिवार के लिए संबल बताते हुए निगम की पहल की सराहना की।


Leave a Reply