Advertisement

औसिंया विधानसभा में 60 किमी चौड़ी एमडीआर डामर सड़क की ऐतिहासिक सौगात

blank

बावङी। विधायक भैराराम सियोल के सतत् प्रयास आखिर रंग लेकर आए। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनहित में अहम निर्णय लेते हुए विभिन्न प्रमुख सड़कों को ओडीआर से एमडीआर में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। इस क्रम में जोधपुर जिले की एकमात्र सड़क ओसियां विधानसभा क्षेत्र को मिली है।
विधायक भैराराम सियोल ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-62 (जोधपुर-नागौर) पर बावड़ी स्थित पूनियों की बासनी फांटा से वाया हरढाणी, नांदिया कला, नांदिया खुर्द, हतुण्डी, गिंगाला, तापू, कंवरजी की खेजड़ी होते हुए बापिणी तक लगभग 60 किलोमीटर लंबी चौड़ी नवीन सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क दर्जनों गांवों को सीधे जोड़ेगी और क्षेत्रवासियों को आवागमन की उत्कृष्ट सुविधाएं मिलेगी। साथ ही कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों और ग्रामीण विकास को भी नई गति मिलेगी। विधायक सियोल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ओसियां विधानसभा क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी हुई है। यह सड़क क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
इस घोषणा पर भाजपा धन्नारी मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी नान्दिया, भाजपा बावड़ी मंडल अध्यक्ष रामदीन ग्वाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पुष्करणा, जिला कोषाध्यक्ष जम्बू कुमार जैन, बावड़ी प्रधान अनिता राजूराम खोजा, उपप्रधान राजेन्द्र कंवर अणवाणा नान्दिया सरपंच जसवंतसिंह जातियावास सरपंच भगाराम नाथुसिहं गणेशराम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी पाली सांसद पीपी चौधरी क्षेत्रीय विधायक भैराराम सियोल का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *