जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की
जोधपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जोधपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईआईटी जोधपुर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, व्यापारी संघ तथा आरएसी, मंडोर जोधपुर में विद्यार्थियों एवं कार्मिकों के लिए ऑनलाईन गणना प्रपत्र भरने के विशेष सहायतार्थ शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में लगभग 300 विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को ऑनलाइन मतदाता गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से भलीभांति परिचित कराना रहा। शिविर के दौरान निर्वाचन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरने की विधि, आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा ओटीपी आधारित सत्यापन प्रणाली की चरणबद्ध जानकारी दी गई तथा तत्काल मौके पर एक्सरसाईज करवायी गयी।
मंगलवार को धाकड़ क्लासेज में 45, विजन आईएएस में 38, पॉलिटेक्निक कॉलेज में 55, जोधपुर व्यापार मण्डल में 25, आरएएसी में 20, आईआईटी जोधपुर में 58 को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ इन संस्थानो में कुल 47 लोगों ने मौके पर सफलातपूर्वक ऑनलाईन फॉर्म जमा किया।
इन शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक नागरिकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को मतदाता को ऑन लाईन गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जाकि आगामी ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सम्मिलित हों सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनः पोर्टल पर लॉगिन कर “फिल एनुमरेशन फॉर्म” विकल्प का चयन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या वर्तमान ईपिक नंबर के माध्यम से लॉगिन कर ओटीपी सत्यापन करें। इसके उपरांत आवश्यक विवरण जैसेकृफोटो, नाम, पिता/पति या रिश्तेदार का नाम, संबंधित व्यक्ति का सीरियल नंबर तथा पते की जानकारी भरकर आवेदन सबमिट किया जा सकता है।
मतदाता इस प्रकार ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं गणना प्रपत्र
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची को नवीनतम एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन कार्य किया जा रहा है। साथ ही नागरिक स्वयं भी यह कार्य ऑनलाइन माध्यम से सरलता से कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://voters.eci.gov.in पर जाकर अथवा आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे पोर्टल पर पहुंच सकते हैं।
वेबसाइट के Services मे सेक्शन में SIR-2026 पर क्लिक करने पर दो विकल्प दिखाई देंगे। सबसे पहले “Search Your Name in Last SIR” विकल्प पर जाकर अपनी विधानसभा से संबंधित जानकारी भरें और अपना सीरियल नंबर एवं विवरण देखें। जिन मतदाताओं का नाम गत एसआईआर-2002 में शामिल नहीं था, वे अपने परिवारजनों जैसे माता-पिता, दादा-दादी के नाम का सीरियल नंबर खोजकर नोट कर लें। इसके बाद नया गणना प्रपत्र भरकर ऑनलाइन सबमिट किया जा सकता है।
Online Enumeration Form भरने हेतु सहायता शिविर में प्रतिभागियों को लाने होंगे दस्तावेज
*EPIC नंबर 2025 (वोटर कार्ड नंबर) तथा आधार नंबर तथा उससे लिंक मोबाइल फोन (OTP प्राप्त करने हेतु)।
2002 का वोटर आईडी कार्ड स्वयं अथवा परिवार के सदस्य (माता-पिता/दादा-दादी) का विवरण या 2002 की सूची में संबंधित विधानसभा का विवरणध्भाग संख्या ६ वोटर क्रमांक (वोटर लिस्ट 2002 के अनुसार)।
‘आनलाईन फार्म भरने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उनका आधार या वोटर आई.डी. में नाम एक ही है, अन्यथा आफलाईन बीएलओ के माध्यम से फार्म भरना सुनिश्चित करें।
‘हाल ही का फोटो / मोबाइल से लिया गया फोटो ताकि व्यक्ति 3-4 मिनट में ही अपनी ऑन-लाईन Online Enumeration Form भर सके।


Leave a Reply