Advertisement

अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 6 वाहनों को जब्त

blank

बड़ली में 2 ट्रैक्टर एवं 2 ट्रक जब्त, बालसमंद और विवेक विहार में 2 डंपर जब्त

जोधपुर।राज्य सरकार की पहल पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर जिले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों और एसआईटी टीम ने मंगलवार को बड़ली गांव में अवैध खनन की जांच के दौरान 2 ट्रैक्टर कम्प्रेसर और 2 ट्रकों को जब्त किया। ये वाहन खनिज सैंडस्टोन के अवैध खनन और निर्गमन में संलिप्त पाए गए।

इसके साथ ही बालसमंद और विवेक विहार क्षेत्र में भी अवैध खनन की जांच की गई, जहां खनिज बजरी के अवैध निर्गमन में शामिल 2 डंपरों को जब्त किया गया। सभी वाहनों को संबंधित पुलिस थानों – राजीव गांधी नगर, मंडोर और विवेक विहार के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में खनिज विभाग के अधीक्षण खनि अभियंता डी.पी. गौड़, खनि अभियंता भगवान सिंह, सहायक खनि अभियंता शांतिलाल अहारी, खनिकार्यदेशक प्रेम प्रकाश, अजीत सिंह, अंजु माथुर और पुलिस विभाग के अधिकारी तथा बार्डर होम गार्ड के जवान शामिल रहे।

अधीक्षण खनि अभियंता ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, निर्गमन और भंडारण के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *