Advertisement

अवैध अफीम तस्कार के विरूद्ध ओसियां में, डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की बड़ी कार्रवाही

blank

डीएसटी एवं थाना ओसियां टीम ने विषेष योजना के तहत घेराबंदी कर दिया कार्रवाही को अंजाम

जोधपुर | अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु डीएसटी व पुलिस थाना ओसियां की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अफीम दूध के तस्कर सुभाष विश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलोग्राम अफीम दूध जब्त किया गया है

कार्यवाही का विवरण

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्व कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 24 सितंबर को जिला विशेष टीम के कानि0 नारायणराम की सूचना पर थानाधिकारी ओसियां राजेन्द्र चौधरी व डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया के नेतृत्व में ओसियां कस्बे में संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर पूछताछ मे सुभाष विश्नोई पुत्र मनोहरलाल जाति विष्नोई निवासी रावतनगर सिरमण्डी,पुलिस थाना ओसियां, जिला जोधपुर की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद हुआ। मुलजिम के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया एवं अवैध अफीम दूध की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस टीम होगी पुरूस्कृत

 कार्यवाही में भूमिका निभाने वाले डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, सोहनराम, नारायणराम, राकेश नेहरा, अशोक भाटी, भोमाराम एवं श्रवणसिंह तथा थाना स्तर पर राजेन्द्र चौधरी, रामप्रकाष छाबा, प्रकाश ढाका, मनोहर, आषाराम, गणपत छाबा, अशोक एंव जालाराम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *