Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस: 3 दिसम्बर को राज्य स्तरीय समारोह

जोधपुर। निदेशालय विशेष योग्यजन, राजस्थान जयपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस के अवसर पर राज्य के सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन तथा विशेष योग्यजनों के कल्याणार्थ कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थाओं को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए निदेशालय द्वारा दो श्रेणियों में प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं। पहली श्रेणी में शामिल हैं “सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन व्यक्ति”, अर्थात् ऐसे विशेष योग्यजन जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्य से अन्य लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया हो। दूसरी श्रेणी में शामिल हैं वे व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्था, कार्यालय, एजेंसी या अन्य संगठन, जो विशेष योग्यजन कल्याण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जोधपुर के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि इन प्रस्तावों के लिए अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र तैयार कर जिला कार्यालय, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जोधपुर में जमा करवाना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन पत्र और आवश्यक दिशा-निर्देश निदेशालय की वेबसाइट www.dasp.rajasthan.gov.in अथवा जिला कार्यालय, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जोधपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *