बावड़ी। ग्राम पंचायत बुचेटी में मंगलवार को सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया।
शिविर में शिविर प्रभारी रामलाल सामरोड, ग्राम विकास अधिकारी वेरीशाल सिंह, सरपंच जमीला बानो, सरपंच प्रतिनिधि फिरोज खां, भू-अभिलेख विभाग से भरत सिंह, पटवारी बालाराम, पटवारी धर्मेंद्र गोदारा, ANM मीना शर्मा, बस्तीराम बेनीवाल, ई-मित्र संचालक बक्शु हटेला, मीरा हटेला, सुखदेव देवासी एवं महेश भादू सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

राजस्व रिकॉर्ड में नाम की त्रुटि का हुआ समाधान
शिविर के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित एक प्रकरण का मौके पर ही समाधान किया गया। एक खातेदार के खाता रिकॉर्ड में दर्ज नाम में त्रुटि थी। रिकॉर्ड में दर्ज “शंकरराम” नाम को संशोधित कर “शंकर लाल” किया गया। इससे संबंधित खातेदार को राहत मिली और राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार किया गया।
कई विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर
सेवा सेतु अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पंचायती राज विभाग, PWD, PHED, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं आवश्यक कार्य अधिकारियों-कर्मचारियों के समक्ष रखे, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सेवा सेतु अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर संबंधित विभागों से संपर्क करने की सुविधा मिली।

Leave a Reply