Advertisement

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मनाया ई-कॉमर्स वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड जागरूकता दिवस

blank

घर बैठे ऑनलाइन कमाई के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने आमजन को किया जागरूक

भोपालगढ़/किशोर जाखड़। साइबर अपराधों पर रोक लगाने और आमजन को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस के साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से ई-कॉमर्स वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम एसपी पंकज यादव के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित किया गया।

blank

महिला कांस्टेबल रामस्नेही विश्नोई ने बताया कि पुलिस टीमों ने आमजन को घर बैठे ऑनलाइन कमाई, पार्ट टाइम जॉब और ई-कॉमर्स से जुड़े काम का झांसा देकर की जाने वाली साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने लोगों को ऐसे मामलों में सावधानी बरतने और बिना सत्यापन किसी भी ऑनलाइन ऑफर पर भरोसा नहीं करने की अपील की।

इन तीन तरह के फ्रॉड से किया सावधान

पुलिस ने जागरूकता अभियान के दौरान मुख्य रूप से तीन प्रकार की ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी—

  1. ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड: फर्जी कंपनियों द्वारा टास्क पूरा करने और पेमेंट के नाम पर लोगों से पैसे जमा करवाकर ठगी करना।
  2. प्रोडक्ट रेटिंग और रिव्यू फ्रॉड: प्रोडक्ट की रेटिंग और रिव्यू करने के बदले कमीशन देने का लालच देकर पैसे ऐंठना।
  3. टेलीग्राम टास्क और निवेश फ्रॉड: टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क, निवेश या क्रिप्टोकरेंसी में मुनाफे का लालच देकर ठगी करना।

पुलिस ने दी ये सावधानियां

पुलिस कांस्टेबल रामस्नेही डेलू ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या अन्य वित्तीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें। नौकरी या ऑनलाइन कमाई के नाम पर पहले पैसे जमा करने से बचें और अनजान टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन न करें।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल इसकी सूचना संबंधित साइबर हेल्पलाइन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *