विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर, । आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा विधार्थि जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय उच्च माघ्यमिक विधालय बासनी ताम्बोलिया के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें सीवरेज परियोजना कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर इसके फायदे तथा रख-रखाव के विषय में चर्चा की।
कार्यक्रम का आयोजन रूडिप अधीक्षण अभियंता षिवराम सोनी के निर्देषन में किया गया। सामाजिक विकास विषेषज्ञ संतलाल सारण ने सीवरेज प्रणाली की उपयोगिता के साथ-साथ इसके रख-रखाव के विषय मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक की बोतलें, कपडे. अन्य ठोस सामान, धातु की वस्तुए, कांच, खाध अपषिष्ट और शैंपू के पाउच आदि सीवर लाईन में नहीं डालनें चाहिए साथ ही समझाया कि सीवरेज प्रणाली गन्दे पानी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिये किस प्रकार से लाभदायक है तथा कहा कि सीवरेज प्रणाली की सफलता तभी है जब हम सभी मिलकर इससे रख-रखाव में सावधानी बरतें और सुनिष्चित करें कि किसी प्रकार से कचरा सीवर लाईन में नहीं जाये।
कैप एएसडी धीरेन्द्र वैष्णव नें उपस्थित विद्यार्थी समूह को जोधपुर शहर में आरयूआईडीपी द्वारा सम्पादित किये जा रहे सीवरेज परियोजना कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान दी तथा बताया कि सीवर के दूषित जल-मल को एसटीपी मे उपचारित करने के बाद जल को कृषि, बागवानी में सिंचाई में उपयोग लिया जा सकता है।
प्रधानाचार्या सूर्य किरण ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व को समझाया व बतायी गयी जानकारी को घर जाकर साझा करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में अध्यापक धनष्याम, सरीता परिहार, पुजा,सुन्दर व कपील के साथ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। टीम से लक्ष्मि सैनी व कमलेष कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनानें मे सहयोग किया।


Leave a Reply