Advertisement

“एक दिन–एक घंटा” संकल्प के साथ बनाड़ में स्वच्छता अभियान तेज, सीईओ आशीष मिश्रा ने किया निरीक्षण

blank

जोधपुर। जिला परिषद जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने गुरुवार को पंचायत समिति मंडोर की ग्राम पंचायत बनाड़ में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने “एक दिन – एक घंटा – एक साथ” पहल के तहत ग्रामवासियों व कर्मचारियों को सुबह का संकल्प दोहराते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

नरेगा एवं अमृत सरोवर तालाब का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान नरेगा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया और अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी सांवलाराम, सहायक अभियंता नरेगा निर्मल गहलोत सहित समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *