जोधपुर | औसियां क्षेत्र में डोडा पोस्त जब्त करने के एक मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच पूरी होने व औसियां वृताधिकारी जब्बर सिंह चारण पर लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उन्हें एपीओ कर दिया है
चारण के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई थी इसमे स्थानीय वृताधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे मामले की शुरुआत तब हुई जब एक व्यक्ति ने ओसियां थाना क्षेत्र में डोडा पोस्त जप्त के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई व्यक्ति ने दावा किया था कि जब्बर सिंह चारण ने मामले में साक्ष्य छिपाने और आरोपी पक्ष से रिश्वत लेकर नरमी बरतने का प्रयास किया इस शिकायत पर जोधपुर रेंज के आईजी राजेश मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एएसपी को गहन जांच के आदेश दिए थे जांच टीम ने मामले की गहराई से पड़ताल की, जिसमें जप्त मादक पदार्थ की मात्रा, प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन शामिल था जांच रिपोर्ट में आरोपी की पुष्टि हुई इसके बाद पुलिस मुख्यालय में कार्रवाई की जब्बर सिंह चारण को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाने और पदस्थापन आदेश के प्रतीक्षा में रखने के आदेश जारी कर दिए
जोधपुर: डोडा पोस्त जब्ती मामले में भ्रष्टाचार साबित, ओसियां वृताधिकारी जब्बर सिंह चारण एपीओ


Leave a Reply