Advertisement

सुमित गोदारा का जोधपुर दौरा: समीक्षा बैठक, प्रेस कॉन्फ्रेंस व जनसुनवाई आज

जोधपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा शुक्रवार को जोधपुर के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे जिला रसद अधिकारी (प्रथम) जोधपुर अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि गोदारा दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचेगे तथा मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में वे जोधपुर जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

समीक्षा बैठक के उपरांत गोदारा दोपहर 1.15 बजे मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे वे सर्किट हाउस पहुंचकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं संवाद करेंगे। उसके बाद गोदारा पाली जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *