Advertisement

जोधपुर की 7 नगरीय निकायों में कौन-कौन चुनाव मैदान में? 908 प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ

blank

जिले की सात नगरीय निकायों में 908 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, 370 ने नामांकन वापस लिया

बिलाड़ा नगर पालिका में 4 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित, 4 सितंबर को होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन

जोधपुर, 3 सितंबर। जिले की सात नगरीय निकायों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो गई है। जिले में कुल 908 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 370 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। वहीं, बिलाड़ा नगर पालिका के 4 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

blank

नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों के लिए नामांकन वापसी के दौरान 188 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया, जिसके बाद 385 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

इसी प्रकार नगर पालिका बालेसर सत्ता के 25 वार्डों में 38 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया और 64 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

तिंवरी नगर पालिका के 25 वार्डों में 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया, जबकि 80 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। वहीं मथानिया नगर पालिका के 25 वार्डों में 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया और 80 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए।

भोपालगढ़ नगर पालिका के 25 वार्डों में सबसे अधिक 64 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया। इसके बाद 107 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

blank

पीपाड़ सिटी नगर पालिका के 35 वार्डों में 29 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया और अब 101 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

वहीं, बिलाड़ा नगर पालिका के 40 वार्डों में 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया। यहां 4 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि 91 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

4 सितंबर को होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर गई है। 4 सितंबर को सभी पात्र अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में तेजी आने की संभावना है और नगरीय निकाय चुनाव की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *