Advertisement

जोधपुर में 25 सितंबर को ग्रामीण सेवा शिविर: इन ग्राम पंचायतों में मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं एक ही मंच पर

जोधपुर। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से “ग्रामीण सेवा शिविर” अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर से की गई है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की योजनाएँ एवं सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीणजनों को राहत के साथ त्वरित समाधान भी प्राप्त होगा।जिले में ग्रामीण सेवा शिविर गुरूवार, 25 सितम्बर को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

25 सितम्बर को इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार, 25 सितंबर को पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत चिड़वई, बिराई, पंचायत समिति शेरगढ की ग्राम पंचायत गुमानसिंहपुरा, गेनाननगढ, पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत धीरपुरा, डेढा चक 3, पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत लोडता अचलावता, लोडता हरिदासोता, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत गंगाणा, बोरानाडा, पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत भाण्डू कला, खुडाला, पंचायत समिति बिलाडा की ग्राम पंचायत बीनावास, चांदेलाव, पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत जेलियाली, लोरडी देजगरा, पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत खोखरिया, गुजरावास, पंचायत समिति ओसिंया की ग्राम पंचायत तापू, गिंगाला, पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत गोपासरिया, रामपुरा भाटियान, पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत नांदिया जाजड़ा व लवेरा खुर्द, पंचायत समिति भोपालगढ की ग्राम पंचायत धोरू, बागोरिया, पंचायत समिति पीपाड शहर की ग्राम पंचायत सिन्धीपुरा, शेखनगर में शिविर आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *