Advertisement

भोपालगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.383 KG अवैध अफीम का दूध बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

blank

जोधपुर ग्रामीण। पुलिस थाना भोपालगढ़ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.383 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ-साथ नाकाबंदी एवं सूचना तंत्र को मजबूत कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

blank

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण रामेश्वर लाल के सुपरविजन तथा वृताधिकारी भोपालगढ़ गुलाबराम के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी राजूराम बामनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दिनेश पुत्र भीखाराम, जाति विश्नोई, निवासी बिराणी, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर के कब्जे से 1.383 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद हुआ।

blank

Advertisement

पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया और अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भोपालगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से अफीम के स्रोत, खरीद-फरोख्त, तस्करी तथा उससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजूराम बामनिया, सहायक उपनिरीक्षक जस्साराम, कांस्टेबल प्रकाश गोस्वामी, रामकिशोर, राकेश कुमार, पूजा बैरवा, बुद्धिप्रकाश एवं प्रकाश विश्नोई की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *