Advertisement

नागौर से जोधपुर जा रहे ट्रेलर में मुरड़ के नीचे छिपाई भारी मात्रा में अवैध शराब, खेड़ापा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

blank

जोधपुर । जोधपुर ग्रामीण पुलिस के पुलिस थाना खेड़ापा ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागौर से जोधपुर जा रहे एक ट्रेलर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने की कार्रवाई शुरू की है। शराब को ट्रेलर में भरी मुरड़ के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना खेड़ापा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नागौर से जोधपुर की ओर जा रहे एक ट्रेलर में मुरड़ के नीचे भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना के बाद भोपालगढ़ वृत्ताधिकारी गुलाबराम के निर्देशन में पुलिस थाना खेड़ापा की टीम ने सीआई लाखाराम के नेतृत्व में कार्रवाई की।

blank

पुलिस टीम ने सहायक पुलिस निरीक्षक पूनाराम जाखड़ और सहायक पुलिस निरीक्षक चिमनाराम सहित जाब्ते के साथ थाना परिसर के आगे ट्रेलर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मुरड़ के नीचे छिपाकर रखे गए शराब के कार्टून बरामद हुए।

ट्रेलर के ऊपर भारी मात्रा में मुरड़ भरी होने के कारण शराब तक पहुंचने और उसे बाहर निकालने में पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस द्वारा ट्रेलर से मुरड़ को उतारकर शराब के कार्टून बाहर निकाले जा रहे हैं।

blank

फिलहाल शराब के कार्टूनों को पुलिस थाना परिसर में उतारकर उनकी काउंटिंग और जब्ती की कार्रवाई जारी है। बरामद शराब की कुल मात्रा और अनुमानित कीमत की आधिकारिक जानकारी पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में ट्रेलर चालक और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *