Advertisement

जयपुर में स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, पथराव का आरोप

blank

पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका बोले—48 घंटे में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

जयपुर। जयपुर में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। CJP के अनुसार, रांका रामपुरा-कंवरपुरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों से बातचीत के दौरान विवाद हुआ।

blank

CJP की ओर से आरोप लगाया गया कि कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव किया गया और वाहनों के शीशे भी तोड़े गए। पार्टी संयोजक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता थे।

घटना के बाद CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लेने की मांग की। रांका ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।

वहीं, मंत्री मदन दिलावर की ओर से आरोपों पर अलग प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर CJP का मुखौटा पहनकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के लोग ऐसी परिस्थितियां पैदा करने और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

blank

मंत्री ने कांग्रेस पर जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता CJP का मुखौटा पहनकर खुद पर ही हमला करवाने जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं। इस मामले को लेकर अब दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *