Advertisement

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15.300 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

blank

डीएसटी और बोरून्दा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला विशेष टीम (DST) और पुलिस थाना बोरून्दा की संयुक्त टीम ने की।

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में 4 एवं 5 अगस्त 2026 को जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, वांछित अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है।

blank

अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लाखावत के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीषदेव के निकट पर्यवेक्षण में जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया एवं बोरून्दा थाना प्रभारी सुजानाराम के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने प्रेमाराम पुत्र नेमीचंद पंवार, निवासी मालियों की ढाणी, खवासपुरा (थाना बोरून्दा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क और अन्य आरोपियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • प्रेमाराम पुत्र नेमीचंद पंवार
  • निवासी: मालियों की ढाणी, खवासपुरा
  • थाना: बोरून्दा, जिला जोधपुर ग्रामीण

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुजानाराम, डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र खदाव, कांस्टेबल मुकनसिंह, सोहनराम, अशोक भाटी, श्रवणसिंह तथा बोरून्दा थाना से हेड कांस्टेबल जोगाराम, रामेश्वर नेहरा, हरसुखराम एवं सुभाष की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *