Advertisement

लूणी नदी में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 16 बजरी माफिया गिरफ्तार | PRP NEWS

blank

बिलाड़ा। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलाड़ा थाना क्षेत्र की लूणी नदी में “सर्जिकल स्ट्राइक” की। डीएसटी और बिलाड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नदी क्षेत्र में अवैध बजरी का खनन एवं परिवहन करते हुए 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं तथा 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं जोधपुर रेंज के निर्देश पर अवैध बजरी खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

blank

डीएसटी को मिली सूचना के आधार पर 27 जुलाई 2026 को डीएसटी और बिलाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से लूणी नदी के बहाव क्षेत्र की योजनाबद्ध घेराबंदी की। मौके पर अवैध रूप से बजरी का खनन एवं परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ एमएमआरडी एक्ट के तहत बिलाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी जोधपुर, पाली और ब्यावर जिलों के विभिन्न गांवों के निवासी हैं और अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए।

इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र, मदन मीणा, मुकनसिंह, सोहनराम, भंवरसिंह, अशोक भाटी तथा बिलाड़ा थाना प्रभारी सवाईसिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *